जलेसर। सरकारी अस्पताल में बुधवार को दवा लेने आई महिला को दिनदहाड़े जहरखुरानों ने शिकार बना दिया। उसके सोने-चांदी के जेवरात उतार ले गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुरा निवासी कमलेश देवी ने बताया कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा लेने आई थी। दोपहर लगभग 12 बजे चिंताहरण मंदिर पर पहुंची तभी उसे किसी ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। कानों से सोने के टॉप्स, जंजीर आदि जेवरात उतारकर ले गए। भतीजे की शादी है, जिसके लिए जंजीर और टॉप्स सही कराने के लिए साथ लाई थी। होश में आने पर घर पहुंची। इसके बाद परिजन के साथ कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार राघव ने बताया कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।