मैनपुरी। शहर के आगरा रोड गोपीनाथ अड्डा के पास शुक्रवार की सुबह एक महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गई। रिश्तेदार बनकर आया एक युवक कुंडल लेकर चला गया।
कस्बा कुरावली की रहने वाली एक महिला सुबह गोपीनाथ अड्डा के पास खड़ी वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी एक बाइक सवार युवक वहां आया और पैर छूकर कहा कि वह उनका भतीजा है। महिला से बातचीत करते हुए कहा कि आपने जो कुंडल पहन रखे हैं। वैसे ही वह पत्नी के लिए बनवाना चाहता है। बातों में लेकर महिला से कहा कि वह अपने कुंडल उतार कर दे दें तो वह सुनार को दिखा कर वैसे ही पत्नी के लिए बनवा लेगा। महिला बातों में आ गई और टप्पेबाज की बात मानकर कुंडल उतार कर दे दिए। करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद भी टप्पेबाज वापस नहीं लौटा तो महिला समझ गई कि उसके साथ ठगी हुई है। महिला से जब आसपास के लाेगों ने नाम पता पूछा तो बताने से मना कर दिया। लोगों ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो महिला बिना कुछ कहे वहां से चली गई।