फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गाली-गलौज के विरोध पर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। चित्राहाट में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। कचौराघाट की मुन्नी देवी ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को सुनील, अनिल, सुशील, संजय और सजनी गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने गाली देने से मना किया तो सभी ने उनसे झगड़ा किया और पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पांचों मुन्नी देवी को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक चित्राहाट ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें