महिला को घर में घुसकर पीटा, छेड़छाड़
करहल क्षेत्र में हुई घटना, आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम नामजद लोग एक महिला के घर में घुस आए। उसे लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। वहीं छेड़छाड़ की। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 16 जुलाई की शाम संतोष, सुरेंद्र, अशोक, राजेश, एवरन और वीकेश लाठी डंडा लेकर घर में घुस आए। आते ही आरोपियों ने उसके भाई की पत्नी से गालीगलौज करना शुरू कर दिया। लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी संतोष ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने घटना के बाद घायल महिला का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।