फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली देने से रोका तो घर में घुसे आरोपी: महिला की पिटाई, थाने जाने पर गोली मारने की धमकी

Tue, 06 Oct 2026 02:13 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सौहल्ला क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करने पर तीन लोगों पर महिला के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने थाने जाने पर गोली मारने की धमकी भी दी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नगला कली के नरेश कुमार सोनी ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन मंजू देवी सौहल्ला मोहल्ले की हैं। आरोप लगाया कि 1 अक्तूबर की शाम काम से घर पहुंचने पर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उन्हें गाली दी। बहन ने मना किया तो प्रमोद, रवि और अजय घर में घुस आए। बहन की पिटाई की। आरोपियों ने थाने जाने पर गोली मारने की धमकी दी है। एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें