आगरा के एकता थाना क्षेत्र में महिला और उसकी मां से सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पारिवारिक विवाद के दौरान दोनों महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप महिला के पति और ननदोई पर है। पुलिस ने घायल महिला और उसकी मां को अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।