फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कानपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, ग्वालियर हाईवे पर हादसे में युवक की गई जान

Mon, 07 Nov 2022 04:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक महिला और युवक की मौत हो गई। पहला हादसा मलपुरा क्षेत्र में और दूसरा हादसा एत्माद्दौला क्षेत्र में हुआ है। 
विज्ञापन
एत्माद्दौला क्षेत्र में घटनास्थल पर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में कानपुर हाईवे पर ट्रांस यमुना कॉलोनी के पास सड़क पार कर रहीं दो महिलाओं को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। वहीं हादसे के कारण आगरा-कानपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया।   

विज्ञापन



फिरोजाबाद स्थित जलेसर रोड निवासी सीमा मित्तल (35) पत्नी सोनू मित्तल के रिश्तेदार ट्रांसयमुना कॉलोनी फेज एक में रहते हैं। सोमवार सुबह रिश्तेदार के यहां गमी हो गई थी। सूचना पर वह पति और बहन के साथ आगरा आई थी। दोपहर में 2:30 बजे किसी वाहन से उतरने के बाद हाईवे पार करके ट्रांसयमुना कॉलोनी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान फिरोजाबाद की तरफ से आते एक ट्रॉला की चपेट में आ गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ट्रोला को उठवाकर शव निकाला। हादसे के बाद जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। थाना प्रभारी का कहना है कि चालक  को पकड़ लिया गया है। 

खुली रेलिंग से निकलते हैं लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोयल अस्पताल के पास हाईवे पर डिवाइडर पर लगी रैलिंग में कट बना हुआ है। जान जोखिम में डालकर यहां से लोग निकलते हैं। सोमवार को सीमा ने भी यहीं से निकलने का प्रयास किया था जिसके बाद वह ट्रोले की चपेट में आई। लोगों ने रेलिंग के कट को बंद कराने की मांग हाईवे अथॉरिटी से की है।

ग्वालियर हाईवे पर हादसे में युवक की मौत

थाना मलपुरा क्षेत्र में आगरा-ग्वालियर हाईवे पर गांव नगला माकरोल (इटौरा) के पास हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। गांव नगला माकरोल निवासी 22 वर्षीय जीतेंद्र पुत्र रामजीलाल किसी जरूरी काम से आगरा जा रहा था। हाईवे पर पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जीतेंद्र की मौत हो गई। 

घटना की सूचना पर परिजन एवं ककुआ पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें