फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला व कैंसर पीड़ित पति को पीट कर किया घायल

Sat, 30 Dec 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पर नामजद अपने साथ रहने का दबाव बना रहा है। मना करने पर महिला व उसके कैंसर पीड़ित पति की पिटाई की।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति कैंसर से ग्रसित हैं। वह किसी तरह से मेहनत मजदूरी कर उनका इलाज करवा रही है। गांव का ही रहने वाला एक नामजद उस पर गलत नजर रखता है।वह उस पर दबाव डाल रहा है। कहता है कि बीमार पति को छोड़ दे और उसके साथ रहो। कहता है कि अगर मेरी बात मानेगी तो उसका सारा खर्च वह उठाएगा। महिला ने जब नामजद के इस प्रस्ताव से मना कर दिया तो आरोपी आए दिन गाली गलौज करता है। आरोपी का पुत्र भी उसे गालियां देता है। शुक्रवार की शाम वह घर में खाना बना रही थी। तभी नामजद शराब पीकर आया और फिर से साथ रहने की बात कहते हुए दबाव बनाने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बीमार पति को भी पीटा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें