फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर पहुंचे रिश्तेदार पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Tue, 20 Aug 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। नगर के एक मोहल्ले में महिला ने घर आए रिश्तेदार पर उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायती प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मामला नगर के एक मुहल्ले से जुड़ा है। यहां की निवासी पीड़िता अपने पति को साथ लेकर थाने पहुंची और उसने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। महिला ने आरोप लगाया कि बीते 18 अगस्त को उसके मामा के गांव के लड़के ने उसके पास फोन किया कि वह उनके घर घूमने आना चाहता है। मेरे पति घर पर नहीं थे मैं और मेरे दो बच्चे घर पर अकेले थे। मैंने उससे बहुत मन किया कि आप मेरे घर ना आओ क्योंकि मेरे पति घर पर नहीं है।मेरे मना करने के बाद भी वह जानकारी करता हुआ मेरे घर पर आ गया और उसने घर आकर मेरे साथ जबरदस्ती की छेड़छाड़ कर मेरे साथ दुष्कर्म किया। विरोध किया लेकिन वह नहीं माना । चीखने चिल्लाने पर वह रात 11 बजे मुझे और मेरे बच्चों को मारने की धमकी देकर भाग गया। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें