फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना व्यायाम शिक्षक के बिना खिलाड़ी बनेंगे स्कूली बच्चे

Fri, 26 Jul 2024 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शासन से परिषदीय स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम लागू किया गया है। इसमें परिषदीय स्कूली बच्चों को खेल का प्रशिक्षण दिया जाना है। वहीं, जिले के परिषदीय स्कूलों में व्यायाम शिक्षकों की कमी के साथ-साथ खेल मैदानों का भी अभाव है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे कैसे बेहतर खिलाड़ी बनेंगे। जिले में 1263 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में लगभग 1.22 लाख छात्र-छात्राएं शिक्षारत हैं। बच्चों में खेल के प्रति रुचि पैदा करने के लिए शासन से स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम आयोजित करने की योजना तैयार की गई है। इसमें विद्यालय, ब्लॉक, जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिले में ब्लाॅक एवं नगर स्तर पर ही व्यायाम शिक्षक की तैनाती है। इसके अलावा जूनियर स्कूलों में अनुदेशकों की तैनाती है, लेकिन यह संख्या भी पर्याप्त नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि स्कूलों में व्यायाम शिक्षक की कमी व मैदानों के अभाव के चलते कौन और कैसे बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह का कहना है कि विद्यालयों में शासन के निर्देश के अनुसार खेल कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। व्यायाम शिक्षकों की जिले में कमी है। इस कमी को देखते हुए नोडल शिक्षक बनाकर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें