फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: बच्चों की फीस के लिए रुपये निकालने गई महिला को शातिरों ने जाल में फंसाया, खाते से उड़ा दी 3 लाख की रकम

Fri, 15 Jul 2022 06:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटीएम से बच्चों की फीस जमा करने के लिए नकदी निकालने गई महिला का शातिरों ने एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद महिला के खाते से तीन लाख की रकम निकाल ली। मैसेज आने पर पीड़िता को जानकारी हो सकी।
 
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी एक सैनिक की पत्नी एटीएम मशीन से रुपये निकालने गई। तीन युवकों ने एटीएम बदलकर खाते से तीन लाख रुपये पार कर दिए। पीड़िता ने कोतवाली में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

यहां की है घटना 

मलावन थाना क्षेत्र के गांव छछैना हाल पता शहर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी रीना देवी ने बताया उनके पति सेना में नौकरी करते हैं। कहा कि 14 जून को वह बच्चों की फीस जमा करने के लिए एटीएम से रुपये निकालने गईं थीं। कचहरी रोड पर एसबीआई बैंक के बाहर बने केनरा बैंक के एटीएम से रुपये निकाल रहीं थीं। चार बार में चालीस हजार रुपये निकाल लिए। 

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि  उसके इस दौरान तीन युवक पीछे आकर खड़े हो गए। वह अकाउंट में बैलेंस की जांच कर रहीं थीं। तभी एक युवक अंदर आ गया और उसने बातों में उलझाकर एटीएम बदल लिया। उसके खाते से तीन लाख रुपये पार हो गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उसे जानकारी हो सकी, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।  मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली नगर प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक पर फर्जीवाड़े की रिपोर्ट 

कोतवाली देहात में अलीगढ़ के शिवा कालोनी निवासी एक युवक ने बैंक ऑफ बड़ौदा मानपुर के शाखा प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने फर्जीवाड़ा कर नौ लाख 39 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। अलीगढ़ के शिवा कॉलोनी निवासी राजपाल ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह कृषि विभाग एटा में नौकरी करते थे। उस सामय अचलपुर में कुछ जमीन पत्नी के नाम पर खरीदी थी। कहा कि वर्ष 2018 में शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा मानपुर ने फर्जीवाड़ा कर उनकी जमीन पर बैंक से लोन कर दिया। बताया जब आरसी उनके यहां पहुंची तब जमीन पर लोन के बार में जानकारी हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष अभिलाख सिंह ने बताया पीड़ित की जमीन पर फर्जीवाड़ा कर लोन निकाला गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें