फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंत्रों के साथ बाह में विहसंत सागर संत भवन की रखी नींव

Mon, 11 May 2026 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह में विहसंत सागर भवन का ​शिलान्यास समारोह की तस्वीरें
विज्ञापन
बाह। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाह में रविवार को विहसंत सागर संत भवन का शिलान्यास मथुरा के आशुतोष शास्त्री ने वेदमंत्रों के बीच कराया। ध्वजा रोहण एवं भूमि पूजन के बाद शिलान्यास का पत्थर रखने वाले जैन मुनि विहसंत सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर और संत भवन का निर्माण पुण्य का काम है, इससे भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक विरासत सुरक्षित रहती है। उन्होंने कहा कि जब धर्म स्थलों की नींव कमजोर होने लगे तो उनका जीर्णोद्धार आवश्यक हो जाता है, ताकि आने वाली पीढ़ियां धर्म से जुड़ी रहें। निर्माण केवल पत्थरों का ढांचा खड़ा करना नहीं है, वरन पीढ़ियाें के लिए संस्कारों की नींव रखना है। संत भवन का निर्माण धर्म और आत्मकल्याण को सुगम करेगा। यह नवनिर्मित भवन साधु-संतों के समागम और भक्तों के ठहरने के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जिससे क्षेत्र में धार्मिक ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं को सेवा और समर्पण का पाठ पढ़ाया। संत और यात्रियों के लिए आश्रय बनाना पुण्य का काम है। शिक्षा और अध्यात्म के संगम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि संस्कार युक्त शिक्षा ही समाज को नई दिशा दे सकती है। इससे पहले सुबह 7 बजे पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजा हुई। शिलान्यास के लिए बोलियां हुईं। समारोह में दिल्ली, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा, भिंड, इटावा के जैन श्रद्धालु शामिल हुए। अतिथि के तौर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, सुमित जैन, राजीव पोद्दार, सोभित जैन, आलोक जैन, तरुण जैन, विकास जैन, नमन जैन आदि रहे। सकल दिगंबर जैन समाज के कार्यक्रम में अखिल जैन, विनोद जैन, मनीष जैन, अमित जैन, दिनेश जैन, सतीश चन्द्र जैन, विष्णु पेंगोरिया, दयाशंकर बौहरे, किशोरीलाल चक, उपेंद्र भदौरिया, मुकेश जैन, नितिन जैन, राजेश जैन, नवीन जैन, निक्कू जैन, दिनेश जैन, रचना जैन, सारिका जैन, रानो जैन, सोनाली जैन, साधना जैन, अंजली जैन, रागनी जैन, आशी जैन, रजनी जैन, नेहा जैन, अल्का जैन, स्नेहलता जैन, माया जैन, अनीता जैन, ममता जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें