फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाहन तो चलाएंगी पर लाइसेंस नहीं बनवाएंगी

Sun, 19 Jan 2025 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में महिलाएं वाहन चलाने की शौकीन हैं लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में उनकी दिलचस्पी अधिक नहीं है। वर्ष 2024 में 8209 पुरुषों ने व 266 महिलाओं ने ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए।सरकार महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए विशेष अभियान चला रही है, लेकिन इसका निष्कर्ष नहीं निकल पा रहा। यातायात नियमों को लेकर उनमें गंभीरता का अभाव है। वे यातायात के नियमों का पालन करने के लिए गंभीर नहीं हैं। देखा जा रहा है कि महिलाओं व युवतियों को वाहन चलाने का तो शौक है, लेकिन लाइसेंस बनवाने में रुचि दिखाई नहीं देती। महीने के पहले व तीसरे शनिवार को महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए प्राथमिकता तय की है। इसके बावजूद ड्राइविंग करने वाली महिलाएं ड्राइविंग बनवाने में रुचि नहीं ले रहीं। वर्ष 2024 में जिले से कुल 8475 ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किए गए। जिनमें से महिलाओं के मात्र 266 लाइसेंस निर्गत हुए। जनपद में महिलाओं, बालिकाओं व युवतियों के द्वारा स्कूटी जैसे वाहनों को चलाने का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। सड़क पर दो पहिया वाहन ही नहीं बल्कि कार चलाते हुए भी युवतियां व महिलाएं नजर आती हैं। पिछले वर्ष महिलाओं के नाम 48 दोपहिया वाहनों का पंजीकरण हुआ जबकि 218 चार पहिया वाहनों का पंजीकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें