वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने किया रेस्क्यू
- फोटो : Wildlife SOS
वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स बैजूराज एम.वी ने कहा कि जागरूकता क्या कर सकती है ये उसका सटीक उदाहरण था। ट्रक चालक ने खुद कुछ करने के बजाय उसने हमारी टीम को मदद के लिए फोन करके बुलाया। हाल ही में ऐसी कई असामान्य जगहों पर सांप मिलने के बावजूद भी लोगों ने इन्हें ना मारते हुए सावधानी बरती है।
बैजूराज एम.वी ने बताया कि वाइल्डलाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पांस यूनिट ने आगरा शहर और आसपास की जगहों से सिर्फ जुलाई महीने में 167 रेस्क्यू किए हैं। यह बढ़ती जागरूकता का संदेश है। इन रेस्क्यू में 130 सांप, 30 से ज्यादा बंगाल मॉनिटर लिजर्ड और एक मगरमच्छ शामिल है।