फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दहेज में नहीं मिली बाइक... तो बोला तलाक तलाक तलाक, और गर्भवती पत्नी को घर से भगाया; कर लिया दूसरा निकाह

Tue, 20 Feb 2024 10:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दहेज में नहीं मिली बाइक तो बोला तलाक तलाक तलाक, और गर्भवती पत्नी को घर से भगाया। इसके बाद दूसरा निकाह कर लिया। 
विज्ञापन
तीन तलाक का केस दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर शौहर ने निकाह के तीन महीने बाद ही पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इसके बाद दूसरा निकाह कर लिया। पुलिस आयुक्त कार्यालय में की गई शिकायत के बाद पुलिस ने पति व ससुराल के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है। यहां की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका निकाह 17 फरवरी 2022 को बारह खंभा निवासी शकील के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही बाइक के लिए उसे परेशान किया जाना लगा। मांग पूरी नहीं होने पर तीन महीने बाद पति ने पीटा। इसके साथ ही तीन बार तलाक-तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। 

दो माह की थी गर्भवती

मायके आने पर डॉक्टर से चेकअप कराया तो वह दो महीने की गर्भवती निकली। बाद में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद भी पति नहीं आया। अगस्त 2023 में पीड़िता को पता चला कि पति ने दूसरा निकाह कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि पति सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें