फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: पत्नी बनी हैवान, पिटाई लगाने पर पति को दी खौफनाक सजा, ऊपर फेंका खौलता हुआ पानी

Sat, 09 Jul 2022 06:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

घर में विवाद होने के बाद पति ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। इसी बात को लेकर पत्नी ने मौका पाते ही पति पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया।
विज्ञापन
पति पर फेंका खौलता हुआ पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के अमांपुर कस्बे में शनिवार की सुबह पति की पिटाई से क्षुब्ध पत्नी ने उस पर खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया। जिससे पति का चेहरा, छाती का हिस्सा बुरी तहर से झुलस गये। घायल पति को अमांपुर के चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उसके बाद जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने अलीगढ़ मेडिकल कालेज के बर्न वार्ड के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी के साथ कर दी थी मारपीट

मोहल्ला शांति नगर अमांपुर निवासी जसरुद्दीन और उसकी पत्नी अफरोज बेगम के बीच शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान जसरुद्दीन ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट से क्षुब्ध जसरुद्दीन की पत्नी ने उसके ऊपर शनिवार सुबह खौलता हुआ पानी डाल दिया। खौलता पानी शरीर पर पड़ते ही जसरुद्दीन बुरी तरह झुलस गया। उसकी चीख पुकार सुन पड़ोस में रह रहे परिजन उसके घर पहुंचे और घायल जसरुद्दीन को अमांपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया।

आरोपी पत्नी गिरफ्तार 

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित की ओर से उसके भाई जैनुद्दीन ने आरोपी पत्नी अफरोज बेगम के विरुद्ध थाना अमांपुर में तहरीर दी। अमांपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी अफरोज बेगम को महिला पुलिस की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस कर रही कार्रवाई

एएसपी अनिल कुमार सिसोदिया ने बताया कि अमांपुर कोतवाली के शांति नगर में एक युवक पर खौलता पानी फेंकने का मामला सामने आया है। पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद के बाद यह घटना हुई है, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें