फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जीजा से मिलने से रोका तो पत्नी ने दी जहर खाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना ट्रांस यमुना के नरायच क्षेत्र में रहने वाले गौरव ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि उन्होंने पत्नी को उसके जीजा से मिलने से रोका तो पत्नी ने जहर खाने की धमकी दी। इस मामले में बीते माह पत्नी ने पति पर ससुराल में प्रवेश नहीं देने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। गौरव ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत प्रार्थनापत्र में बताया कि उनकी शादी जगदीशपुरा निवासी महिला से अप्रैल 2025 में हुई थी। पत्नी उन्हें रात में कमरे से निकालकर रोजाना घंटों अपने जीजा से बात करती थी। मना करने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें