फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समाजसेवी विश्ववीर शर्मा को पत्नी ने दी मुखाग्नि

विज्ञापन
फोटो।फाइल विश्ववीर शर्मा
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रतिष्ठित समाजसेवी और श्यामबाबू धर्मार्थ एवं वृद्धाश्रम ट्रस्ट के संस्थापक विश्ववीर शर्मा का रविवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने अपना पूरा जीवन बेसहारा बुजुर्गों और वंचितों की सेवा में समर्पित कर दिया था।अंतिम संस्कार के दौरान कस्बे में एक प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला। पुरानी सामाजिक रूढ़ियों को दरकिनार करते हुए उनकी पत्नी नम्रता शर्मा ने स्वयं मुखाग्नि देकर पति को अंतिम विदाई दी। उनके निधन पर श्री कृष्णा दीक्षित, योगेश शर्मा, सतीश तिवारी, अजय शर्मा, शिवकुमार प्रधान और राकेश गुप्ता ने शोक व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें