सहावर। नगला बंजारी में एक महिला ने पति से फोन पर कहासुनी हो जाने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगला बंजारा निवासी ओमप्रकाश राजस्थान में दूध का काम करता है। रविवार को उसकी पत्नी राखी से फोन पर कहासुनी हो गई। पति से कहासुनी होने के बाद राखी काफी तनाव में आ गई। इसके बाद उसने रात में ही फांसी लगाकर जान दे दी। जब उसके बच्चों ने सुबह उठे तो अपनी मां को फांसी पर लटके देखा तो उनके होश उड़ गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर परिजन महिला के कमरे में पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। महिला के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। महिला के आत्महत्या कर लेने की सूचना उसके मायके ग्राम गढ़ी जसरपुर एटा भेजी गई। महिला की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। सूचना के बाद मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पति को भी महिला के आत्महत्या कर लेने की सूचना दी गई है।