फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिर में चोट लगने से पत्नी की माैत, पति घायल

Thu, 27 Feb 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात नौ बजे अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बाइक पर बैठी उसकी पत्नी की सिर में चोट आ जाने से मौत हो गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़रपुरा निवासी अशोक अपनी पत्नी चंद्रवती के साथ बाजार किसी काम से गया था। रात करीब नाै बजे सोरोंजी से वापस आते समय तुमरिया चकोरी प्लांट के पास तेज रफ्तार डीसीएम के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे अशोक व उनकी पत्नी घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सिर में गहरी चोट बताते हुए पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल पति को भर्ती कर लिया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोक बुरा हाल है। रोते-बिलखते हुए पिता ने बताया कि पुत्र की शादी चंद्रवती के साथ चार साल पहले हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षण सोरोंजी का कहना है कि चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया है। घायल के पिता नरेश की तहरीर के आधार पर डीसीएम वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें