फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देर से आने की वजह पूछने पर पत्नी को पीटा

Thu, 01 Aug 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। नगला रामसहाय में देर से आने की वजह पूछने पर आरोपी ने पत्नी की पिटाई कर दी। पीड़िता निशा ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि पति हुकुम सिंह आए दिन किसी न किसी बात पर उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करते हैं। बुधवार की रात जब देर से आने की वजह पूछी तो लाठी डंडा से पिटाई की गई। एक शिकायत नगला मधु निवासी रजनी ने दर्ज कराई है। बताया कि बुधवार की शाम वह अपने घर पर थी। तभी पारिवारिक विवाद को लेकर देवर जनवेद घर आया और गाली गलौज करने लगा। जब उसने गाली देने से मना किया तो देवर ने उसे पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बाइक की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला

भोगांव। गांव उस्मानपुर निवासी एक महिला को ससुरालीजन ने पीटने के बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता सुहाना देवी ने बताया कि उनकी शादी प्रताप सिंह के साथ हुई है। शादी के कुछ दिन बाद से बुलट बाइक की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार समझाने के बाद भी ससुरालीजन नहीं माने। 30 जुलाई को जब वह घर में खाना बना रही थी। तभी ससुरालीजन वहां आए और पिटाई की। उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें