फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक साजिश: पत्नी के झूठे प्यार को समझ नहीं सका पति, कोल्डड्रिंक पीते ही घुटने लगा दम; इस तरह बचा जिंदा

Tue, 04 Apr 2023 08:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

शिक्षक पति से चार वर्ष से अनबन चल रही थी। जिसके बाद वह पति की जान की दुश्मन बन गई। उसने पति को प्यार से सुलह करने के लिए बुलाया और कोल्डड्रिंक में जहर दे दिया।
विज्ञापन
demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित जावड़ा नहर पटरी पर शिक्षक को पत्नी व सालों ने मिलकर कोल्डड्रिंक में जहर दे दिया। इसके बाद उसे वहीं पड़ा छोड़कर कार से भाग गए। परिषदीय शिक्षक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पत्नी सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।

विज्ञापन

यहां का है मामला

जिला फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ुआ निवासी शिक्षक निरंजन सिंह ने अपनी पत्नी रचना, साले नरेंद्र व पवन कुमार, ससुर वीरेंद्र व सास गुड्डी देवी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि पांच मार्च को बुलाने के बाद कार से जावड़ा नहर पर ले गए। यहां पत्नी ने कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी। इसके बाद मेरी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद नहर पर ही पड़ा छोड़कर सभी लोग कार से भाग गए।

ये भी पढ़ें - युवक के साथ कुकर्म: होटल बुलाया, वारदात को अंजाम दिया, छीन लिए पैसे-मोबाइल, आरोपियों को बचाने में जुटे रसूखदार

विज्ञापन

चार वर्षों से चल रही थी अनबन

बताया कि पत्नी से करीब चार वर्षों से अनबन चली आ रही है। आठ वर्ष का बेटा आदित्य है। पत्नी व सालों ने फोन करके समझौता करने के लिए पांच मार्च को बुलाया था। कार में बैठाने के बाद नहर पर एकांत में बात करने के लिए ले गए। आरोप है कि योजना के तहत हत्या करने के इरादे से कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया।

विज्ञापन

बाइक वाले की वजह से बची जान

बताया कि बेहोशी की हालत में था तभी एक बाइक सवार ने सहयोग किया और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां पर इलाज चला और स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद शिकोहाबाद पहुंचा। काफी मंथन के बाद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पत्नी व ससुरालीजन पर कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर देने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें