फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पत्नी ने पति पर दूसरी शादी करने का लगाया आरोप

Tue, 04 Nov 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को शिकायती पत्र भेजा है। उसने जनपद में तैनात मुख्य आरक्षी पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने केस दर्ज कराए जाने की मांग की है। पुलिस लाइन में निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजा है। उसका कहना है कि वह मूल रूप से आगरा के गांव मलपुरा की रहने वाली हैं। पति जनपद में फील्ड यूनिट की टीम में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है, दो नवंबर को पति ने उनकी पिटाई की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब छह माह पहले पति ने फिरोजाबाद निवासी एक युवती से दूसरी शादी कर ली है। उन्हें बच्चों के भरण पोषण के लिए रुपये देना भी बंद कर दिया है। पीड़िता ने कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें