फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसका था सार्वजनिक श्मशान पर जलाया गया शव

Sun, 21 May 2023 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां।
विज्ञापन

गांव जरामई के सार्वजनिक श्मशान में शनिवार की रात कोई शव को जला कर चला गया। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पता चला कि आसपास के गांव में किसी की मौत नहीं हुई है। ऐसे में शव किसका है, इसको लेकर ग्रामीण व पुलिस असमंजस की स्थिति में है।
श्मशान घाट के पास से कुछ ग्रामीण ने देखा कि एक चिता सुलग रही थी। शव को संभवत: रात के समय समय जलाया गया होगा। कुछ ही देर में श्मशान पर किसी का शव जलाए जाने की खबर गांव लोगों को लगी तो सभी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के किसी गांव में कोई मौत नहीं हुई। फिर श्मशान में रात के समय किसका शव जलाया गया। चिता के पास कुछ गिले उपले मिले, कोई कपड़ा आदि भी नहीं मिला। इसके चलते ग्रामीण संदेह जता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर जांच करने पहुंची। लेकिन तब तक वहां चिता की राख बची थी। जांच के बाद भी शव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शव किसका है इसको लेकर पुलिस ग्रामीण व पुलिस के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोग इसे तांत्रिक क्रिया से भी जोड़ कर देख रहे हैं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें