फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टैक्सी बुक करनी हो या डाक्टर की सलाह, सेवा मित्र है तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। टैक्सी की बुकिंग करनी हो या किसी बीमारी के संबंध में डॉक्टर से सलाह, ऐसी सेवाओं के लिए सेवा योजना विभाग का सेवा मित्र पोर्टल तैयार है। एक फोन कॉल या क्लिक पर सेवा योजना विभाग घर बैठे ही सेवाएं उपलब्ध कराएगा। विभाग के पोर्टल से सेवा प्रदाता एवं सेवा मित्र जुड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

सेवा योजन विभाग ने रोजगार के अवसर बढ़ाने और लोगों का घर बैठे सुविधाएं देने के लिए सेवा मित्र पोर्टल शुरू किया है। वर्ष 2022 में शुरू इस पोर्टल से नई सेवाओं को जोड़ने के लिए विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 155330 जारी किया गया है। इस नंबर पर सुबह 10 बजे से सांय पांच बजे तक फोन किया जा सकेगा। इसके अलावा सेवा मित्र एप के माध्यम से भी सेवाएं ली जा सकेंगी। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड किया जा सकता है और रजिस्ट्रेशन कराने के बाद लोग इसकी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
ये सेवाएं हैं उपलब्ध
आरओ वाटर, एसी सर्विस, टैक्सी बुकिंग, डॉक्टर की सलाह, हार्डवेयर, उपकरणों की मरम्मत
5 सेवा प्रदाता एवं 218 सेवा मित्र मौजूद
जिले के सेवा मित्र पोर्टल पर सेवाएं देने के लिए 5 सेवा प्रदाताओं ने सेवा देने के लिए विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया है। तो वहीं 218 सेवा मित्र घर जाकर अपनी सेवा देने के लिए इस पोर्टल से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन

युवा एवं दुकानदारों के लिए बढे़ंगे रोजगार के अवसर
सेवा मित्र पोर्टल रोजगार सृजन का प्रमुख साधन है। सेवा प्रदाता के रूप में जुड़ने के लिए दुकानदार को अपना जीसएटी या इनकम टैक्स प्रमाणपत्र, पैन कार्ड आधार कार्ड लेकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वहीं सेवा मित्र को जुड़ने के लिए युवाओं को आधार कार्ड ई मेल, अनुभव प्रमाणपत्र, व जिस कार्य में दक्ष है उसका प्रमाणपत्र लगाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
सेवा मित्र पोर्टल के माध्यम से घर बैठे विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसके लिए सेवा प्रदाता एवं सेवा मित्र जुड़ने लगे हैं। अभी और सेवाओं को जोड़ने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। - सिद्घार्थ मित्तल, सहायक सेवा योजना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें