फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिम्मेदारों ने नहीं सुनी तो महिलाओं ने खुद ही उठाया फावड़ा

Tue, 20 Aug 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। विकास खंड की ग्राम पंचायत दुम्हार में गांव की मुख्य गली में दलदल हो गया है। यहां से निकलने में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिम्मेदारों ने जब नहीं सुनी तो मंगलवार को महिलाओं ने खुद ही फावड़ा और तसला उठा लिया। उन्होंने गली को साफ कर दिया। ।
विज्ञापन


गांव दुम्हार सड़क के किनारे बसा हुआ है। इस गांव के एक मजरे में जोगी नाथ समुदाय के लोग निवास करते है। गांव की निवासनी रानीदेवी, सरोजा देवी, नीरज, अनिता, पिंकी, कमलेश आदि ने बताया कि गांव की मुख्य गली कई वर्षों से कच्ची पड़ी है। बरसात के चलते दलदल में तब्दील हो गई। दलदल से होकर रोज सभी को निकलना पड़ता है। सड़क की समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान को अवगत कराया पर किसी ने कोई ध्यान नही दिया। इसके चलते वर्तमान में हालत और भी दयनीय हो गए हैं। प्रधान ने पंचायत का कार्य देखने को कई लोग नियुक्त किए है वह लोग भी उनकी समस्या का समाधान नहीं करा पाए। इससे परेशान महिलाओं ने एकजुट होकर खुद ही दलदल की सफाई की। प्रदर्शन करते हुए उन्होंने गली पक्की कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें