फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लाड़लाें के शव मिले तो बिलख पड़े मां-बाप

Sat, 13 Apr 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज नहर में जिन परिवारों के लाड़ले डूबकर मौत का शिकार हुए। उन परिवारों को लंबे समय तक दुख देने वाला दर्द मिला है। गमगीन परिजन लगातार सिसकियां भर रहे हैं। रोते-बिलखते माता-पिता के कलेजे अपने लाड़लों के जाने का दर्द सहन नहीं कर पा रहे हैं। लाड़लों के भाई बहन अपनों के बिछड़ने के गम को भुला नहीं पा रहे। सभी पांचों किशोरों के परिवारों में करुण क्रंदन जारी है। शनिवार शाम बरामद हुए किशोरों के शवों को उनके परिजन लेकर एटा रवाना हो गए। दुख की इस घड़ी में अपनों को सांत्वना देने के लिए सभी के रिश्तेदार भी आ चुके हैं। पोस्टमार्टम के बाद शवों का अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

जाहिद था परिवार का सहारा, बड़ा भाई है दिव्यांग : नहर में नहाते समय डूबने का शिकार हुआ किशोर जाहिद अपने परिवार का सहारा था। वह बेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। उसके पिता मेहंदी हसन सब्जी बेचने के साथ-साथ मजदूरी भी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। जाहिद का बड़ा भाई मुबारक हुसैन दृष्टि दिव्यांग है। पिता को जाहिद से ही भविष्य को लेकर उम्मीद थी। जाहिद की तीन बहने हैं। जिसमें एक बहन शादी योग्य है। पिता की जिम्मेदारी में जाहिद मदद करता था, लेकिन जाहिद की डूबकर मौत होने से परिवार के लोग बुरी तरह टूट गए हैं और उनका रो रोकर बुरा हाल है। नहर पर मौजूद पिता बार बार जाहिद के लिए सिसकियां भरकर तड़पते नजर आ रहे थे।

सिंवइयों के लिए दूध लेने निकला था आसिफ, घर लौटा शव : नहर में डूबकर हादसे का शिकार हुआ आसिफ ईद पर सिंवइयों के लिए दूध लेने घर से निकला था, लेकिन वापस दूध लेकर नहीं आया। उसका शव घर पर पहुंचा। आसिफ जब दूध लेने के लिए गया था तो रास्ते में उसके दोस्त मिल गए और वह दूध लाना भूल गया और दोस्तों के साथ मौज मस्ती के लिए निकल पड़ा।आसिफ तीन भाइयों मझला था। उसकी दो छोटी बहनें हैं। आसिफ के पिता अकील खां ने बताया आसिफ सिलाई का काम करता है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी सिलाई का काम करते हैं। आसिफ सिलाई का अच्छा कारीगर था और वह घर के लिए सहारा बन रहा था। वह सिंवइयों के लिए दूध लेने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसके नहर में डूबने की सूचना ही परिवार के लोगों को दोपहर में मिली तो सब नहर पर आ गए। आसिफ का शव शनिवार सुबह बरामद हुआ।
विज्ञापन

परिजनों को नहीं थी सलमान के पिकनिक पर जाने की जानकारी : हादसे में नहर में डूबकर लापता हुए सलमान का शव शुक्रवार रात्रि के समय नहर पर पुल के पास उतराता मिला। उसके परिवार के लोग नहर पर ही डटे हुए थे। सलमान दोस्तों के साथ नहर पर आया इस बात की जानकारी उसके घर पर किसी को नहीं थी। सलमान के पिता युनूस शाह ने बताया कि सलमान बेल्डिंग का काम करता था। वह तीन बहन भाइयों में बीच का था। उसकी छोटी बहन है। सलमान के पिता सिलाई का काम करते हैं और सलमान परिवार का सहारा बना हुआ था। पिता व मां नसरीन का भी रो-रोकर बुरा हाल था। सलमान का शव भी पोस्टमार्टम के बाद एटा ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें