खर्च देने के लिए राजी हुआ तो मान गई पत्नी
थाना एलाऊ पुलिस ने दंपती के बीच कराया समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। पति खर्च देने के लिए राजी हो गया तो पत्नी भी मान गई। मंगलवार को दंपती के एक विवाद में थाना एलाऊ पुलिस ने समझौता कराया। इसके बाद हंसी खुशी दंपती घर चले गए।
थाना एलाऊ क्षेत्र के पुड़री निवासी प्रीती देवी ने सोमवार को थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें पति अनुज पर परेशान किए जाने का आरोप लगाया था। यह भी बताया था कि पति उसे निजी खर्च के लिए रुपये भी नहीं देता है। शिकायत पर थाना प्रभारी सविता सेंगर ने जांच की तो पता चला कि दंपती के बीच विवाद इस स्थिति में नहीं है कि मामला एफआईआर तक पहुंचे। मंगलवार को दोनों पक्ष को थाने बुलाया और बातचीत की गई। दंपती से भी महिला थाना प्रभारी ने बातचीत की। पति ने अपनी समस्याओं के बारे में बताया। दंपती के बीच हुई बातचीत में कुछ ही देर में गिले शिकवे दूर हो गए। पत्नी ने अपनी कुछ गलतियों को स्वीकार, उधर पति ने भी खर्च आदि देने के लिए सहमति दे दी। इसके बाद दोनों साथ रहने के लिए राजी हो गए। समझौता होने के बाद प्रीती अपने पति अनुज के साथ हंसी खुशी घर चली गई।