फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गेहूं खरीद 15 मार्च से शुरू होगी

Thu, 08 Feb 2024 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में गेहूं खरीद 15 मार्च से शुरू होगी। किसानों का गेहूं खरीदने के लिए जिले में 73 खरीद केंद्र अनुमोदित किए गए हैं। खाद्य एवं विपणन विभाग ने किसानों का 73 खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीदने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खाद्य एवं विपणन अधिकारी उदित नारायण ने बताया कि 73 खरीद केंद्रों में विपणन शाखा के छह, पीसीएफ के 53, पीसीयू के 11 तथा भारतीय खाद्य निगम के तीन खरीद केंद्र शामिल हैं। तहसील मैनपुरी में 10, तहसील कुरावली में आठ, तहसील भोगांव में 17, तहसील घिरोर में 10, तहसील किशनी में 12, तहसील करहल में 16 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन खरीद केंद्रों पर किसान 2275 रुपया प्रति क्विंटल के हिसाब से अपना गेहूं बेच सकेंगे। किसानों को गेहूं बेचने से पहले अपना पंजीकरण खाद्य विभाग की बेवसाइट पर कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें