फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गेहूं की फसल पककर तैयार, कटाई शुरू

Sat, 06 Apr 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गेहूं की फसल पक कर खेतों में तैयार हो गई है। बदलते मौसम को लेकर किसान परेशान है। इस बीच किसानों ने गेहूं की फसल की कटाई और मड़ाई शुरू कर दी है।गेहूं रबी के सीजन की मुख्य फसल है। क्षेत्र में लगभग गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है। मौसम में हो रहे नित्य बदलाव के चलते किसान किसान चिंतित हैं। किसी भी प्रकार के संभावित नुकसान से बचने के लिए उन्होंने फसल की कटाई और मड़ाई शुरू कर दी। कहीं तेज हवाओं से फसल खेत में बिछ गई है जिसकी कटाई करने में उन्हें दिक्कत हो रही है। फसल काटने के लिए किसान परिजन के साथ सुबह तड़के ही खेतों पर पहुंच रहे हैं। किसान लटूरी सिंह ने बताया कि उन्होंने 16 बीघा गेहूं की फसल तैयार है। सिंचाई करते समय तेज हवा से फसल खेत में जगह-जगह गिर गई। इससे पैदावार पर असर पड़ा है। नई हवेली की महिला लीलावती ने बताया कि सुबह से फसल को काटने आते हैं। मौसम आए दिन बदलता रहता था। जिससे फसल पक जाने पर जल्दी कटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें