गेहूं की फसल जोतकर नष्ट, दबंगों की दबंगई से किसान में आक्रोश, थाने में दी तहरीर
अछनेरा। क्षेत्र के गांव कचोरा में एक किसान के खेत में खड़ी गेहूं की फसल विरोधी ने ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दिया गया। पीड़ित किसान शेर सिंह ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि फसल की सिंचाई को लेकर गांव का ही एक व्यक्ति का उससे विवाद था। उसने विवाद के निस्तारण के लिए तहसील में प्रार्थनापत्र भी दिया था। आरोप है कि तहसील में शिकायत करने के जानकारी होते ही विरोधी ने रात में ट्रैक्टर से फसल की जुताई कर नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।