फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: पुलिस लाइन में लगा वेलनेस कैंप, जांची गई पुलिसकर्मियों की सेहत

Sun, 01 Nov 2026 09:11 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
हेल्थ कैंप सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य की जांच के लिए रविवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में वामा सारथी की ओर से वेलनेस कैंप लगाया गया। इसमें निशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श दिया और दवाएं भी वितरित कीं। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन में आयोजित कैंप वामा सारथी की प्रभारी हेमलता और उनकी टीम ने आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग तथा केपी आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से लगाया। जिला अस्पताल, पुलिस अस्पताल, सीएमओ कार्यालय और जिला होम्योपैथिक अस्पताल के चिकित्सकों ने भी सेवाएं दीं। शिविर में नेत्र, बाल, हड्डी, स्त्री रोग और सामान्य चिकित्सा से संबंधित विशेषज्ञों ने जांच कर परामर्श दिया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें