पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में नववर्ष के मौके पर डीजे पर डांस करते हुए। संवाद
आगरा। ताजनगरी स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी में सजे पंडाल में नववर्ष उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ संरक्षक श्याम भोजवानी, उपेंद्र सिंह और अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबका मनमोह लिया। डीजे पर महिला, पुरुष और युवाओं ने खूब नृत्य किया। रात 12 बजते ही सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। इस दौरान पुनीत मेहंदीरता, गुरमीत सिंह सलूजा, डॉ. एलआर पाठक, विपिन शर्मा, आनंद गुप्ता, भुवनेश, राजा, चांदनी भोजवानी आदि रहीं।