फतेहाबाद फोटो।बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री बनने के बाद पहली बार फतेहाबाद पहुंचीं डॉ. श्वे
फतेहाबाद। बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक नगर फतेहाबाद पहुंचीं डॉ. श्वेता गुप्ता का कस्बा वासियों ने स्वागत किया।
डॉ. श्वेता गुप्ता का बचपन कस्बा फतेहाबाद की जमुना गली में बीता है। उनके पिता वर्तमान में फिरोजाबाद में निवास करते हैं। उनकी ससुराल बिहार में है। बुधवार शाम पहली बार फतेहाबाद पहुंचीं डॉ. श्वेता गुप्ता ने कहा कि फतेहाबाद में उनकी दादी का घर है। लंबे समय बाद यहां आकर उन्हें अपनेपन का एहसास हुआ। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, चंदन गुप्ता, राकेश गुप्ता, आलोक वच्छरवार, नितिन गुप्ता, अंकित गुप्ता, विनोद गुप्ता मौजूद रहे।