फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहर में खड़ा है खरपतवार, सफाई कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। फतेहपुर सीकरी रजवाहा की सफाई न कराए जाने से टेल तक पानी के न पहुंचने से परेशान किसानों ने नहर की सफाई कराए जाने की मांग की है। फतेहपुर सीकरी रजवाहा से करीब हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई की जाती है। फतेहपुर सीकरी रजवाहा उत्तर प्रदेश की अंतिम सीमा के गांव डूडी पुरा तक पानी की आपूर्ति करती है। नहर में इस समय व्यापक स्तर पर खरपतवार खड़े होने से पानी टेल तक नहीं पहुंचेगा, जिससे सैकड़ों भूमि असिंचित रह सकती है। अभी गेहूं की फसल के लिए किसान पलेवट का काम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। नहर में पानी छोड़ा जाना अतिआवश्यक है इ लिए जल्द ही नहर की सफाई की जाए ताकि समय रहते नहर में पानी छोड़ा जा सके और किसान खेतों की पलेवट कर सके। किसान रमाकांत ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद, छीतर प्रसाद, रविकांत, नरेंद्र ठाकुर, राजवीर सिंह त्यागी आदि ने नहर की सफाई कराकर कर जल्द पानी छोड़े जाने की अधीक्षण अभियंता से मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें