फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन की होगी वेब कास्टिंग

Tue, 12 Mar 2024 10:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का मुल्यांकन पूरी तरह से हाईटेक होने जा रहा है। मूल्यांकन की वेब कास्टिंग कराई जाएगी। राज्य सहित चार स्तर से ऑनलाइन निगरानी होगी। आने वाली उत्तर पुस्तिकाओं को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के बीच कड़ी सु्रक्षा में रखा जाएगा। बाहरी व्यक्ति मूल्यांकन केंद्रों पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।जिले में उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए बीएवी इंटर कॉलेज एवं सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इन दोनों केंद्रों पर 16 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा जो 31 मार्च तक चलेगा। इस दौरान होली के त्योहार को देखते हुए 24 से 26 मार्च तक मूल्यांकन कार्य स्थगित रहेगा। हालांकि फिलहाल प्रदेश के अन्य जिलों से उत्तर पुस्तिकाएं जिले में नहीं पहुंची हैं लेकिन इस बार मूल्यांकन कार्य को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। अभी तक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन कार्य होता था, लेकिन इस बार मूल्यांकन कार्य में बदलाव किया गया है। बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोलरूम से पूरी निगरानी होगी। जिला स्तर के अलावा, राज्य और मंडल स्तर पर माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय प्रयागराज एवं क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ से ऑनलाइन निगरानी होगी। इसके लिए दोनों केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को सभी कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। कार्य में लगने वाले परीक्षकों को उपनियंत्रक के हस्ताक्षर युक्त परिचय पत्र जारी होंगे। ऑनलाइन परीक्षक नियुक्त किए जाएंगे। कोई भी बाहरी व्यक्ति मूल्यांकन के दौरान केंद्रों में प्रवेश नहीं कर सके इसके लिए सशस्त्र सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। मूल्यांकन कार्य में लगने वाले परीक्षकों के मोबाइल केंद्र के गेट पर ही जमा करा लिए जाएंगे। सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें