फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: ताजनगरी में जल्द ही दस्तक देगा मानसून, बदलने लगा मौसम, अगले तीन दिनों में बारिश के आसार

Wed, 29 Jun 2022 09:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा-मथुरा समेत पूरे ब्रज को जल्द ही गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। देर रात से मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। अगले तीन दिनों में झमाझम बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
ताजनगरी में बदलने लगा मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-मथुरा समेत आसपास के जिलों में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। मंगलवार की रात 11 बजे के बाद मौसम में बदलाव नजर आने लगा। ताजनगरी में बुधवार सुबह से हल्के बादल छाए हैं। हालांकि अभी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश से आगे बढ़ने के कारण अगले तीन दिनों में आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश के आसार हैं।  

मंगलवार को दिनभर दहका शहर 

ताजनगरी मंगलवार को दिन में भीषण गर्मी से दहकती रही, लेकिन रात में 11 बजे के बाद मौसम में बदलाव नजर आने लगा। मंगलवार को आगरा प्रदेश में तीसरा गर्म शहर रहा। दिन में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा। प्रदेश में सबसे गर्म शहर झांसी रहा, जबकि दूसरे नंबर पर कानपुर रहा। पूरे दिन उमस के कारण लोग बेहाल रहे, लेकिन रात में मौसम बदल गया। 

अगले तीन दिनों में झमाझम बारिश के आसार 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में झमाझम बारिश के आसार बने रहेंगे। मानसून की ट्रफ लाइन पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रही है, जिससे आगरा समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज से अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार बने रहेंगे। 30 जून को झमाझम बारिश हो सकती है। एक जुलाई तक मौसम राहत भरा रह सकता है। 

पूर्वांचल में पहुंचा मानसून

पूर्वांचल में मानसून ने दस्तक दे दी है। गोरखपुर जिले में मंगलवार देर रात मानसून पहुंच गया। गोरखपुर में देर रात से बुधवार सुबह तक बारिश हो रही है। इस झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। बता दें कि मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। मौसम विशेषज्ञों ने पहले ही दावा किया था कि 27-28 जून तक मानसून गोरखपुर में दस्तक देगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें