कासगंज। मौसम बार-बार बदल रहा है। कभी धूप निकल आती है तो कभी उमस बढ़ जाती है। बारिश भी प्रतिदिन हो रही है, जिससे लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। ओपीडी बंद होने तक 918 मरीज जिला अस्पताल में आए। मरीजों को पर्चा बनवाने में काफी समय लग गया। चिकित्सक कक्ष में भी भीड़ रही। सबसे अधिक भीड़ संक्रामक रोग विभाग एवं बाल रोग विभाग में रही। बुखार पीड़ित मरीजों की लक्षण के आधार पर रक्त जांच कराई गई, जिससे लैब पर भीड़ रही। मौसम के बदलते मिजाज की वजह से मौसमी बीमारियां फैल रही हैं। इस मौसम में सावधान रहने की आवश्यकता है।