फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बदला माैसम: तेज हवा और बूंदाबांदी से बढ़ी किसानों की चिंता, इन फसलों को हो सकता है नुकसान

Fri, 23 Oct 2026 10:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फसल
विज्ञापन
आगरा के मलपुरा क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे अचानक मौसम बिगड़ने और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने से किसानों की चिंता बढ़ गई। आलू, सरसों और बाजरा की फसल पर नुकसान का खतरा मंडराने लगा है। आलू और सरसों की बुवाई का समय चल रहा है, जबकि कुछ किसानों के खेतों में बाजरा की पकी फसल खड़ी है। ऐसे में तेज बारिश होने पर किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान राधेश्याम ने बताया कि वह शनिवार को आलू की बुवाई करने वाले थे। वहीं, किसान श्यामवीर ने बताया कि अधिक बारिश होने से सरसों की बुवाई में देरी हो सकती है। किसानों को अब मौसम साफ होने का इंतजार है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें