फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health: मौसम में बदलाव से बिगड़ रही सेहत, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े; एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भीड़

Fri, 13 Mar 2026 11:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मौसम में बदलाव और खानपान में लापरवाही के कारण उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे, डॉक्टरों ने लोगों को खानपान और धूप से बचाव की सलाह दी है।
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भीड़। - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बदलते मौसम और खानपान में लापरवाही से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बृहस्पतिवार को पेट संबंधी रोग के मरीज बढ़ी संख्या में पहुंचे।एसएन की ओपीडी पर 2547 मरीज पहुंचे थे, जिनमें मेडिसिन ओपीडी पर 562 मरीज आए। इनसे अधिकतर उल्टी और दस्त की परेशानियों से ग्रसित थे। डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि मौसम बदल रहा है। दोपहर के समय गर्मी रहने लगी है। तेज धूप लगने और खानपान में लापरवाही बरतने से पाचन समस्या पैदा होती है। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ख्याल
तेज धूप में छाते का प्रयोग करें।
शादी-विवाह में संयमित खाना खाएं।
मैदा और तले भोजन से बचें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
छाछ, लस्सी, नींबू पानी, नारियल पानी खूब पिएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें