बटेश्वर। बटेश्वर तीर्थ में जैन मंदिर से अटल संकुल जाने वाली मुख्य सड़क पर कीचड़ युक्त जलभराव होने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के कारण कस्बे के कई अन्य हिस्सों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे मंदिर आने-जाने वाले दर्शनार्थियों सहित स्थानीय लोगों को कीचड़ और बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अविलंब संज्ञान लेकर सड़कों पर भरे पानी की निकासी और सफाई कराने की मांग की है।