फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश से हुआ जलभराव, मक्का को नुकसान

Tue, 17 Jun 2025 01:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में सुबह के समय बा​रिश के दौरान बिलराम गेट क्षेत्र में हुआ जलभराव ।
विज्ञापन
कासगंज। शहर में सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। लेकिन शहर में कई जगह जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नाले-नालियां ओवरफ्लो होने से सड़कों पर गंदगी का ढेर लग गया। नगर पालिका के सफाई कर्मी जल निकासी में जुटे रहे। उधर, बारिश से मक्का की खेत में कटी पड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा मूंग, उड़द और मूंगफली की फसलें भी प्रभावित हुई है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। देर रात तेज हवा के साथ मौसम ने करवट लेनी शुरू की। सोमवार को सुबह 5:30 पर तेज बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। लोग बारिश का जमकर आनंद लेते दिखे। तापमान में गिरावट आने से पारा चार डिग्री तक गिर गया। सोमवार काे अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम पारा 27 डिग्री रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मंगलवार को भी बारिश होने की आशंका है। बारिश के चलते शहर में कई जगह जलभराव की समस्या हो गई। सोरो रोड, नदरई गेट रोड समेत कई सरकारी कार्यालयों में पानी भर गया। तेज बारिश में सड़क तालाब की तरह पानी से लबालब भरी नजर आई। नाले ओवरफ्लो होने की वजह से सड़कों पर गंदगी का ढेर लगा रहा। नगर पालिका के कर्मचारी जल निकासी में जुटे रहे। जिससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत हो सके।सहावर थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर, गांव हिम्मतपुर साई समेत कई गांवों में खेत में कटी रखी मक्के की फसलें बारिश में भीग गई। खेतों में भी काफी पानी भर गया। इससे मक्के के दाने काले पड़ने की संभावना है। मक्के के अलावा क्षेत्र में होने वाली मूंग, उर्द और मूंगफली की फसलों को बारिश से नुकसान होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें