फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बलवाइयों पर की गई पानी की बौछार, दागे आंसू गैस के गोले

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार की सुबह उपद्रवी बेकाबू हो गए। तोडफ़ोड़ करने के साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। तब एसपी के आदेश पर लाठीचार्ज किया गया गया। काबू करने के लिए पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले दागे गए। तब कहीं जाकर बलवाइयों पर काबू पाया जा सका।यह नजारा सुबह पुलिस लाइन के मैदान में बलवा नियंत्रण की मॉकड्रिल के दौरान देखने को मिला।
विज्ञापन

यहां पर एक ओर सुरक्षा उपकरणों से लैस पुलिसकर्मी थे, वहीं दूसरी ओर बलवाइयों के भेष में भी पुलिस की एक टीम सामने थी। एसपी विनोद कुमार और एएसपी राजेश कुमार ने पहले तो बलवा कर रहे लोगों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन इस पर भी जब बलवाई नहीं माने और पथराव करने लगे। तो उन पर पानी की तेज बौछार की गई। कुछ देर के लिए उपद्रवी पीछे हट गए लेकिन फिर हमलावर हो गए। इसके बाद एसपी के आदेश पर लाठी चार्ज के साथ ही आंसू गैस के गोलेे दागे गए। पुलिसकर्मियों ने कुछ ही देर में बलावा कर रहे लोगों पर काबू पा लिया। इसके बाद घायल हुए लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। एसपी ने बताया कि निकाय चुनाव व त्योहार आदि के मद्देनजर बलवा ड्रिल किया गया था। जनपद पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हरदम तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें