फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाह के स्कूलों में बच्चों के लिए लगेंगे वाटर प्लांट

Sun, 15 Mar 2026 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। फतेहाबाद और बाह विकास खंड के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर ये है कि उनको स्वच्छ, शुद्ध एवं ठंडा पानी नसीब हो सकेगा। नवजीवन ग्रामोद्योग समिति बाह के सचिव रामसेवक ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण नई दिल्ली के वित्तीय सहयोग से संस्था बाह एवं फतेहाबाद विकास खंड के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के पेयजल के लिए आधुनिक वाटर प्लांट लगवाएगी। योजना में गहरी बोरिंग के साथ पानी शुद्ध एवं ठंडा करने वाली मशीन लगेगी, जिससे विद्यालय क्षेत्र के सेवित ग्रामीणों को भी स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा। उन्होंने फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, बाह की विधायक पक्षालिका सिंह, फतेहाबाद के विधायक छोटेलाल वर्मा, विधान परिषद सदस्य डॉ. आकाश अग्रवाल, संस्था के कोषाध्यक्ष राजकुमार झा, वित्तविहीन शिक्षक संघ एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रयास और सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें