फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः चोरी के शक में नाबालिगों को दीं यातनाएं, परिवार सहित बनाया बंधक

Sun, 14 Jun 2020 05:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पुलिस ने छुडाया परिवार, मुकदमा किया जाएगा दर्ज
 
विज्ञापन
नाबालिग किशोरों के साथ पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्रांर्गत सरायख्वाजा में पानी के प्लांट संचालक ने चोरी के शक में दो नाबालिगों को यातनाएं दीं। एक को परिवार सहित बंधक बनाकर रखा। रविवार सुबह पुलिस को मिली सूचना के आधार पर नाबालिग और उनके परिवार को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन


वहीं आरोपी प्लांट संचालक को हिरासत में लिया है। पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। सराय ख्वाजा में अबरार के प्लांट पर 12 वर्षीय किशोर और उसका 20 वर्षीय भाई काम करता है। उसका परिवार भी पास के ही मकान में किराए पर रह रहा था।

प्लांट संचालक के घर में 27 मई की रात को सोने के जेवर चोरी हो गए थे। अबरार को शक था कि यह चोरी इन दोनों ने की है। वहीं मोहल्ले के ही 14 साल के किशोर पर भी शक था। आरोप है कि प्लांट संचालक ने दो दिन पहले दो नाबालिगों को बंधक बना लिया था।
विज्ञापन


नाबालिग ने आरोप लगाए कि उसे यातनाएं दी गईं। मोमबत्ती से जलाया गया। परिवार को भी घर से बाहर नहीं जाने दिया गया। रविवार सुबह नाबालिग का आठ साल का भाई घर से बाहर निकल गया। उसने अपने चाचा को फोन किया। चाचा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें