फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा में तेजी से बढ़ने लगा जलस्तर, 25 सेंटीमीटर की और हुई वृद्धि

Sun, 21 Jul 2024 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के कारण गंगा में एक बार फिर से उफान के संकेत मिल रहे हैं। बिजनौर बैराज से पानी का डिस्चार्ज काफी अधिक बढ़ गया है। जिसके कारण गंगा के जलस्तर में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि कछला ब्रिज पर दर्ज की गई है। यह वृद्धि अभी लगातार जारी रहेगी। जिससे आने वाले समय में गंगा स्नान करने वाले कांवड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं कटान पीड़ित गांव बरौना में भी तटबंधों को क्षति होने की आशंका है।
विज्ञापन

गंगा में शनिवार को हरिद्वार के भीमगोंडा बैराज से केवल 46147 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था। यह डिस्चार्ज रविवार को 63063 क्यूसेक पर पहुंच गया। वहीं बिजनौर बैराज से शनिवार को 40952 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था। यह डिस्चार्ज रविवार को 121250 क्यूसेक पर पहुंच गया। नरौरा बैराज से भी करीब 1400 क्यूसेक पानी की वृद्धि हुई। जिसके कारण कछला ब्रिज पर जलस्तर में करीब 25 सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई। शनिवार को जलस्तर 162.60 मीटर के निशान पर था और यह जलस्तर रविवार को बढ़कर 162.85 मीटर के निशान पर आ गया। गंगा का जलस्तर पहाड़ों की बारिश पर निर्भर करता है।
पिछले तीन दिनों में लगातार पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बारिश का प्रकोप रहा। जिससे जलस्तर में वृद्धि की स्थिति बनी है। आगामी दो तीन दिन तक जलस्तर बढ़ा रहने का अनुमान है। इस समय कांवड़ मेला चल रहा है। गंगाघाटों पर कांवड़िये गंगास्नान और कांवड़ भरने पहुंच रहे हैं। ऐसी स्थिति में कांवड़ियों को बढ़ा हुआ जलस्तर दिक्कत दे सकता है। वहीं कटान प्रभावित बरौना गांव में बढ़े हुए जलस्तर से तटबंधों को क्षति होने की आशंका बनी हुई है। सिंचाई विभाग बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें