फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा में बढ़ा 40 सेंटीमीटर जलस्तर, कटान की आशंका

Wed, 24 Jul 2024 05:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पहाड़ों की बारिश के बाद गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई। यह बढ़ा हुआ जलस्तर बैराजों से लगातार छोड़ा जा रहा है। नरौरा बैराज से मंगलवार को पानी का डिस्चार्ज बढ़ गया। जिससे कछला ब्रिज पर गंगा के जलस्तर में 40 सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई। गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर कटान प्रभावित गांव बरौना के लोग चिंतित हैं। सोमवार को गंगा का जलस्तर कछला ब्रिज पर 162.90 मीटर के निशान पर था। जो 40 सेंटीमीटर बढकऱ मंगलवार को 163.30 मीटर के निशान पर पहुंच गया। जलस्तर में वृद्धि नरौरा बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ने के बाद हुई। बढ़े हुए जलस्तर के कारण गंगाघाटों पर श्रावण मास में स्नान करने और कांवड़ भरने के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गंगा किनारे अस्थायी दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने जलस्तर बढऩे पर अपनी दुकाने पीछे की ओर लगा लीं। गंगा के जलस्तर में उतार चढ़ाव का क्रम अभी निरंतर चल रहा है। ऐसी स्थिति में सिंचाई विभाग सतर्क है और बरौना गांव में सिंचाई विभाग की टीम लगातार गंगा की धारा के प्रवाह पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें