इरादतनगर। सैंया विकास खंड की ग्राम पंचायत महाव के गांव कछपुरा (हीशियनपुरा) में जलभराव ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। गांव की गलियों और मुख्य रास्तों पर घुटनों तक गंदा पानी भरा हुआ है। जलभराव के चलते स्कूली बच्चों को आने जाने मे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। समस्या से परेशान ग्रामीण देवी प्रसाद ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर गांव की बदहाल स्थिति उजागर की है। गांव के ही राजू, सुनील, मनोज का कहना है सभी ग्रामीण पानी जल भराव से परेशान हैं।