फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना लाइसेंस बेच रहा था बीज, एफआईआर दर्ज

Wed, 21 Aug 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र में बिना लाइसेंस बीज की बिक्री करने वाले युवक के खिलाफ अपर जिला कृषि अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, अपर जिला कृषि अधिकारी रंजीत कुमार व बीज पटल सहायक जय प्रकाश सहावर क्षेत्र से एक युवक विक्रम सिंह निवासी गांव बढ़ौली थाना अतरौली अलीगढ़ को पकड़ा। इसके पास से संकर धान बीज प्रजाति ताज के बंद व खुले पैकेट बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान यह वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके पास से मिले धान के बीज का नमूना जांच के लिया गया है। बिना लाइसेंस के बीज विक्रय करने के आरोप में अपर जिला कृषि अधिकारी रंजीत कुमार ने थाना सहावर में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष सहावर प्रवेश राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें