फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धान की मूल्य वृद्धि नहीं होने पर घेरने की चेतावनी

Sat, 18 Oct 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंडी समिति में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकरियों, आढ़तियों और मंडी सचिव के बीच वार्ता हुई। वार्ता में धान की फसल की मूल्य वृद्धि के संबंध में चर्चा हुई। मूल्य वृद्धि नहीं होने पर 27 अक्तूबर को मंडी समिति में घेराव करने की चेतावनी दी। किसान नेताओं ने आढ़तियों और मंडी सचिव को बताया कि मंडी में किसानों को धान का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। सही मूल्य नहीं मिलने से किसान परेशान हो रहा है। धान के मूल्य में वद्धि की जाए। जिलाध्यक्ष दीपक चौहान ने चेतावनी दी कि अगर 25 अक्तूबर तक मूल्य वृद्धि नहीं होती है तो भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारी किसानों को साथ लेकर 27 अक्तूबर को मंडी समिति में घेराव करेंगे। धरना प्रदर्शन करने के साथ ही मंडी समिति में ताला डालने के लिए मजबूर होंगे। इस दाैरान युवा मोर्चा अध्यक्ष कन्हैया कुलश्रेष्ठ, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बीके सिंह, जिला संयोजक देवेंद्र सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजन चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें